Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Vrat Tyohar (10 To 16 October): करवा चौथ सहित इस सप्ताह पड़ रहे है ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 08:53 AM (IST)

    Weekly Vrat Tyohar (10 To 16 October 2022) आज से अक्टूबर माह के तीसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह करवा करवा चौथ गणेश चतुर्थी रोहिणी नक्षत्र सहित ये बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। देखें पूरी लिस्ट।

    Hero Image
    Weekly Vrat Tyohar 10 To 15 October 2022: देखें इस सप्ताह के व्रत त्योहार

    नई दिल्ली, Weekly Vrat Tyohar (10 To 16 October 2022): कार्तिक मास के साथ नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। 10 अक्टूबर से शुरू हुए इस सप्ताह की कार्तिक मास के साथ-साथ गणेश चतुर्थी, करवा चौथ जैसे मांगलिक पर्व पड़ेगे। देखें इस सप्ताह के व्रत त्योहारों को पूरी लिस्ट।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 अक्टूबर 2022, सोमवार

    हिंदू कैलेंडर के कार्तिक माह का प्रारंभ 10 अक्टूबर दिन सोमवार से हो गया है। हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। इस मास को भगवान विष्णु का सबसे प्रिय माह कहा जाता है।। क्योंकि इस मास में पड़ने वाली देवउठनी एकादशी में भगवान विष्णु चार मास की योग निद्रा से जाग जाते और चतुर्मास की समाप्ति हो जाती है। इसके साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाते है। इस मास में भगवान विष्णु के साथ-साथ तुलसी पूजन करना शुभ माना जाता है।

    13 अक्टूबर 2022, गुरुवार: करवा चौथ व्रत, संकष्टी चतुर्थी व्रत

    करवा चौथ 2022

    कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ के दिन भगवान शिव, माता पार्वती, और गणेश जी कि पूजा की जाति हैं। इसके साथ की शाम को चंद्रमा निकलने के बाद जल अर्पित करके व्रत खोला जाता है।

    संकष्टी चतुर्थी व्रत 2022

    कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाति है और हर कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। इस दिन चन्द्रमा की पूजा करना शुभ माना जाता है।

    14 अक्टूबर, शुक्रवार- रोहिणी व्रत

    जब उदया तिथि यानी सूर्योदय के बाद रोहिणी नक्षत्र प्रबल होता है, उस दिन रोहिणी व्रत किया जाता है। इस बार शुक्रवार के दिन इस व्रत को रखा जा रहा है। ये व्रत विशेष रूप से जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा रखा जाता है। इस दिन भगवान वासुपूज्य की पूजा की जाती है।

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।